{"_id":"5b984209867a557ec41985d4","slug":"153670501718-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने दिया जैन को निर्देश, अस्पताल प्रशासन पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने दिया जैन को निर्देश, अस्पताल प्रशासन पर कार्रवाई
Updated Wed, 12 Sep 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीबी पंत में खराब दास्तानों-सीरिंज की सप्लाई चिंताजनक
मुख्यमंत्री ने जिम्मेदारी तय करने का दिया निर्देश, स्वास्थ्य मंत्री से 10 दिनों में एक्शन रिपोर्ट मांगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । जीबी पंत हॉस्पिटल में खराब सर्जिकल दास्तानों व सीरिंज की सप्लाई हो रही है। इसकी जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्री को जिम्मेदारी तय करके सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने दस दिन में एक्शन रिपोर्ट भी मांगी है।
केजरीवाल ने इस बारे में जैन को एक पत्र भी लिखा। इसमें जीबी पंत हॉस्पिटल के डायरेक्टर की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि अस्पताल में बेहद खराब सर्जिकल दास्तानों की सप्लाई हो रही है। यह बेहद आपत्तिजनक है। कटे-फटे दास्ताने व टूटी सीरिंज की आपूर्ति से संबंधित अधिकारी लापरवाही नजर आती है। हालांकि, आपूर्ति करने वाले से स्पष्टीकरण मांगा गया है, लेकिन इस मामले में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। केजरीवाल के मुताबिक, पेनाल्टी लगाने के साथ जरूरी होने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाए। वहीं, अस्पताल के दूसरे उपकरणों की गुणवत्ता की भी सघनता से जांच की जाए। सीधे जैन को निर्देश देते हुए केजरीवाल ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री को पूरे मामले में जांच का आदेश देना चाहिए। इसमें शामिल लोगों की जिम्मेदारी तय करने के साथ सख्त कार्रवाई भी की जाए। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री ने दस दिन में एक्शन टेकन रिपोर्ट भी मांगी है।