फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आईटीएस और एक्टर्म के बीच एमओयू साइन

आईटीएस और एक्टर्म के बीच एमओयू साइन

Mon, 10 Sep 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
आईटीएस और एक्टर्म के बीच एमओयू साइन
आईटीएस और एक्टर्म के बीच एमओयू साइन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में मैनेजमेंट स्टडीज विभाग और इंडिया एक्सपो सेेंटर एंड मॉर्ट में चल रहे एक्टर्म (एकेडमी ऑफ कंवेशन, ट्रेड फेयर, ईवेंट रिसर्च एवं मैनेजमेंट) के बीच सोमवार को एक एमओयू साइन किया गया। एक्टर्म के पिनॉकी कंसबानिक, डीन एक्टेआरएम और आईटीएस के निदेशक डॉ. विकास सिंह ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। समझौते से ट्रेड फेयर, कन्वेंशन मैनेजमेंट में डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा में आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के परास्नातक के छात्रों को सुविधा प्रदान करेगा। भारत में इस तरह का यह इकलौता कोर्स है और यह एमबीए के साथ एक मूल्यवर्धन पाठ्यक्रम भी है। इस कोर्स से छात्रों की रोजगार की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाएंगी। इस दौरान डॉ. गगनदीप अरोरा, डॉ. सुनीता शुक्ला आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो

एक्यूरेट इंस्टीट्यूट में पहुंचे फिल्मी सितारे
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 स्थित एक्यूरेट इंस्टीट्यूट में सोमवार को बॉलीवुड फिल्मी सितारे मनीत जौरा, गीतांजली सिंह, रिधिमा ग्रोवर, सुमित गुलाटी पहुंचे। छात्र-छात्राएं उनसे रूबरू हुए और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। इंस्टीट्यूट की ग्रुप डायरेक्टर पूनम शर्मा ने कलाकारों का स्वागत किया। विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर कलाकारों ने भी उनका खूब मनोरंजन किया। इस मौके पर कॉलेज के निदेशक डॉ. एसके दत्ता, डॉ. एसके दुबे, डॉ. अनुरंजन मिश्रा, डॉ. संदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इस्कॉन मंदिर में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव
ग्रेटर नोएडा। शहर के डेल्टा-2 स्थित इस्कॉन सेंटर में रविवार शाम कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। देर शाम बड़ी संख्या में शहरवासियों ने केंद्र पहुंचकर पूजा-अर्चना की और हरे-रामा, हरे-कृष्ण की धुन पर झूमे। इससे पहले शनिवार शाम इस्कॉन केंद्र से शहर के विभिन्न हिस्सों में शोभा यात्रा घूमी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed