फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लेट लतीफ अध्यापकों पर लटकी वेतन कटौती की तलवार

लेट लतीफ अध्यापकों पर लटकी वेतन कटौती की तलवार

Mon, 10 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
लेट लतीफ अध्यापकों पर लटकी वेतन कटौती की तलवार
लेट लतीफ अध्यापकों पर लटकी
विज्ञापन

वेतन कटौती की तलवार
- बायोमेट्रिक अटेंडेंस पंच न करने पर कटेगा वेतन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्कूलों में वक्त पर नहीं पहुंचने और बायोमेट्रिक अटेंडेंस पंच न करने वाले शिक्षकों पर जल्द ही दक्षिणी दिल्ली नगर निगम का शिकंजा कसेगा। निगम ने पहले भी इस संबंध में एक आदेश जारी किया था, जिसकी अनदेखी पर वेतन कटौती का फैसला लिया गया है। फिलहाल दक्षिणी निगम के तहत कुल 431 स्कूल हैं, जिनमें से 401 में बायोमेट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था की हुई है।
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने स्कूली शिक्षकों को नियमित समय पर स्कूल पहुंचने के आदेश जारी करते हुए बायोमेट्रिक अटेंडेंस पंच करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी कई स्कूलों में व्यवस्था में सुधार नहीं आया और मशीनें खराब होने की दलील दी गई। शिक्षा विभाग ने इसके बाद एक आदेश जारी किया था कि अगर स्कूल में लगी मशीनें खराब हैं तो इसे दुरुस्त कराया जाए, ताकि उपस्थिति दर्ज हो सके। सूत्र बताते हैं कि कुछ स्कूलों में जान बूझकर इसलिए मशीन की तार निकाल दी जाती थी ताकि देरी से पहुंचने वाले शिक्षकों का पता न चल सके।
विज्ञापन

-----------
- 30 स्कूलों के शिक्षकों को राहत
शिक्षा निदेशक जेएल गुप्ता का कहना है कि इस संबंध में स्कूलों को आदेश जारी किए जा चुके हैं, जिन 30 स्कूलों में बायोमेट्रिक प्रणाली नहीं है, उन्हें छोड़कर शेष सभी स्कूलों में शिक्षकों की बायोमेट्रिक अटेंडेंस नहीं होने पर उनकी तनख्वाह में कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed