{"_id":"5b96a0e2867a557ece01d9ad","slug":"15365982279-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी प्रत्याशी व समर्थकों पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी प्रत्याशी व समर्थकों पर मारपीट का आरोप
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एबीवीपी प्रत्याशी, समर्थकों
पर मारपीट का आरोप
- जाकिर हुसैन कॉलेज में हंगामा, कॉलेज प्रशासन ने पुलिस बुलाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डूसू चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन एबीवीपी के उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी शक्ति सिंह और उनके समर्थकों पर जाकिर हुसैन कॉलेज में जबरदस्ती घुसने और मारपीट करने का आरोप लगा है। इसे लेकर कॉलेज के छात्रों ने प्रदर्शन किया। माहौल बिगड़ता देख प्रशासन ने पुलिस बुलाई। बताया जा रहा है कि प्रशासन इस मामले में पुलिस को शिकायत देगा।
बताया जा रहा है कि सोमवार को एबीवीपी के उपाध्यक्ष प्रत्याशी शक्ति सिंह जाकिर हुसैन कॉलेज पहुंचे। वहां उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया तो हंगामा शुरू हो गया। वहां के छात्रों का आरोप है कि शक्ति व उनके समर्थकों ने जबरदस्ती घुसने का प्रयास किया और मारपीट की। धक्का-मुक्की करते हुए वह कॉलेज में घुस गए। आरोप है कि शक्ति के समर्थकों ने लाठियां ली हुई थीं। उन्होंने छात्रों से मारपीट की और तोड़फोड़ भी की। इस कारण कॉलेज की संपत्ति को भी नुकसान हुआ।
एबीवीपी की राष्ट्रीय मीडिया संयोजक मोनिका चौधरी ने कहा कि सोमवार को प्रचार का अंतिम दिन था। उनके प्रत्याशी शक्ति सिंह को कॉलेज में घुसने नहीं दिया जा रहा था। कुछ लोग उनके साथ दुर्व्यवहार भी कर रहे थे। अंदर जाने देने के अनुरोध को भी नहीं माना गया तो शक्ति ‘साइड साइड’ कहते हुए कॉलेज के अंदर चले गए। पुलिस को बुलाने के बाद ही मामला शांत हुआ। खबर लिखे जाने तक कॉलेज के छात्र वहां प्रदर्शन कर रहे थे।