{"_id":"5b96a0d9867a557fee025c0f","slug":"153659821714-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा मोती बाग में गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा मोती बाग में गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व मनाया गया
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा मोती बाग में श्रद्धापूर्वक मनाया। पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थों ने गुरु बाणी के कीर्तन एवं कथावाचकों ने कथा विचार के साथ संगतों को निहाल किया। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके एवं महासचिव मनजिन्दर सिंह सिरसा ने संगतों को प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि आज समस्त दुनिया सिख संगत गुरु साहिबान का प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाकर मानवता को सांझीवालता का उपदेश देने वाले गुरु ग्रंथ साहिब के आगे नतमस्तक हो रही है, जहां से मानवता की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। ब्यूरो
--------
गुरुद्वारा शीशगंज में डिजिटल गोलक की स्थापना
नई दिल्ली। गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा डिजिटल गोलक की स्थापना की गई। अरदास के बाद कमेटी अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने इसका उद्घाटन किया। जोड़ा घर के नजदीक स्थापित किए गए एटीएम नुमा इस केंद्र में संगतें अपने डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड द्वारा गुरु घर के लिए अलग-अलग मदों में दान अपनी श्रद्धा के मुताबिक दे सकते हैं। गुरुद्वारा बंगला साहिब एवं गुरुद्वारा नानक प्याऊ के बाद डिजिटल गोलक के साथ लैस होने वाला गुरुद्वारा शीशगंज दिल्ली का तीसरा ऐतिहासिक गुरुद्वारा है। ब्यूरो