फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   तीनों एमसीडी ने

कम संसाधनों के बावजूद बच्चों को पढ़ाना आसान काम नहीं : रिजिजू

Wed, 05 Sep 2018 11:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
तीनों एमसीडी ने

उत्तरी दिल्ली का क्षेत्र अपने आप में एक छोटा देश है, जहां 65 लाख की आबादी के लिए सात हजार अध्यापक तीन लाख से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। कम शिक्षकों द्वारा इतने बच्चों को पढ़ाना कोई आसान कार्य नहीं है।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए यह विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की तरफ से निगम को जो भी सहायता चाहिए, मुहैया की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ पूर्वी व दक्षिणी नगर निगम ने भी शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री ने शिक्षकों से कहा कि जब भी बच्चाें को पढ़ाएं तो यह जरूर बताएं कि वह बहुत खुशकिस्मत हैं कि उन्हें दिल्ली जैसे शहर में पढ़ने का मौका मिला है। देश के कुछ सुदूर हिस्सों में शिक्षकों की कमी है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 35 शिक्षकों को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रधानमंत्री कार्यालय डॉ. जितेंद्र सिंह और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान चार प्रधानाचार्य, 28 अध्यापक और अध्यापिकाओं सहित एक शारीरिक शिक्षा और दो नर्सरी अध्यापकों को सम्मानित किया गया। सम्मान के तौर पर उन्हें 7 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने निगम प्रशासन की दिल्ली जैसे महानगर में छात्रों को निशुल्क शिक्षा, छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए सराहना की। कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान शिक्षाविद् और बुद्धिजीवी थे। शिक्षक दिवस को मंथन दिवस के तौर पर मनाया जाना चाहिए।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम: 16 शिक्षकों को किया गया सम्मानित
शिक्षक दिवस के मौके पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम की ओर से ‘निगम शिक्षक सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। पटपड़गंज के उद्योग सदन स्थित निगम मुख्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्वी दिल्ली के महापौर बिपिन बिहारी सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर 16 निगम शिक्षकों को ‘निगम शिक्षक सम्मान’ से सम्मानित किया गया। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से गाने की फरमाइश करने पर जिस शिक्षिका को डांट सुनाई गई थी, उन्हें भी इस मौके पर सम्मानित किया गया।

शिक्षक खोलते हैं ज्ञान के द्वार: उपराज्यपाल
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में छह प्रधानाचार्यों, 26 प्राथमिक शिक्षकों, दो नर्सरी शिक्षकों सहित एक विशेष शिक्षक को निगम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि शिक्षक ज्ञान के द्वार खोलने के साथ ही विद्यार्थियों में सद्गुणों का संचार करते हैं। किसी भी बात को हल्के में लेना या चलता है की प्रवृति को छोड़ना होगा। इस मौके पर ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम ‘कृष्णा’ की प्रस्तुति दी गई। सम्मान के तौर पर शिक्षकों को 10 हजार रुपये नकद, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र दिया गया। शिक्षा विभाग की ओर से हेल्पलाइन 23227300 की भी शुरुआत की घोषणा की गई। स्थायी समिति की अध्यक्ष शिखा राय ने कहा कि शिक्षकों का प्रभाव विद्यार्थियों पर जीवन पर्यंत रहता है।


अवार्ड से नवाजा
नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ शिक्षा एवं खेल विकास संगठन की ओर से शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्मृति राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, डॉ कलाम नेशनल आइकन अवार्ड एवं अटल रत्न से नवाजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed