फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   दिल्ली में भू-जल रिचार्ज की पुख्ता कार्ययोजना बनाएगी समिति

दिल्ली में भू-जल रिचार्ज की पुख्ता कार्ययोजना बनाएगी समिति

Thu, 06 Sep 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Sep 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में भू-जल रिचार्ज की पुख्ता कार्ययोजना बनाएगी समिति
एनजीटी

नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) ने दिल्ली में भू-जल रिचार्ज की पुख्ता कार्ययोजना तैयार करने और कार्ययोजना को धरातल पर उतारने की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त जस्टिस एसपी गर्ग की अध्यक्षता वाली एक समिति गठित की है। समिति में दिल्ली जल बोर्ड, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, केंद्रीय भू-जल प्राधिकरण और क्षेत्र के संबंधित उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को भी शामिल किया है।

विज्ञापन


जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने आदेश में कहा कि सिर्फ कार्ययोजना तैयार कर लेना काफी नहीं है, बल्कि इसे धरातल पर उतारा गया या नहीं इसकी निगरानी के लिए भी समिति का गठन होना जरूरी है। गठित समिति दो हफ्तों के बीच में अपना काम शुरू कर सकती है। पीठ ने कहा कि कार्ययोजना तैयार करने में हितधारकों के सुझावों को भी शामिल किया जाना चाहिए। वहीं, छह महीनों तक भू-जल रिचार्ज की उपलब्धता बढ़ाने की निगरानी करेगी। साथ ही शोधित जल के इस्तेमाल पर भी निर्णय लेगी। समिति न सिर्फ समयबद्ध तरीके से कार्ययोजना तैयार करेगी बल्कि उसे लागू कर समस्याओं के समाधान को भी सुनिश्चित करेगी। इस काम के लिए तकनीकी विशेषज्ञों का भी सुझाव ले सकती है।
विज्ञापन


पीठ ने दिल्ली के मुख्य सचिव को आदेश दिया कि वह समिति को उसका काम करने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएंगे। इसके अलावा समिति को एक वेबसाइट भी बनानी होगी ताकि वह भू-जल रिचार्ज मामले में कार्ययोजना और उसको लागू करने संबंधी सूचनाओं को प्रकाशित कर सके। इसके अलावा समिति को शैक्षणिक संस्थाओं के साथ जुड़कर जागरूकता भी फैलानी होगी। साथ ही समिति पेयजल आपूर्ति की समस्याओं पर भी तात्कालिक निर्णय लेगी। पीठ ने कहा है कि समिति निश्चित अंतराल पर बैठक भी करेगी और अपनी रिपोर्ट ई-मेल के जरिये एनजीटी को भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीटी ने हाल ही में दिल्ली सरकार को आदेश दिया था कि वह राष्ट्रीय राजधानी में अवैध भू-जल दोहन को न सिर्फ रोके बल्कि भू-जल रिचार्ज को लेकर भी पुख्ता कार्ययोजना तैयार करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed