फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया गया

सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया गया

Tue, 28 Aug 2018 09:52 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया गया
भाटी गांव में चला अवैध निर्माण पर बुलडोजर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान मंगलवार से शुरू हो गया है। दक्षिणी दिल्ली इलाके में जिला टास्क फोर्स की टीम ने भाटी गांव में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाया। सरकारी जमीन पर बने फार्म हाउस, धार्मिक स्थल वाले अवैध कब्जे व अनधिकृत निर्माण को ढहा दिया गया। भूमि का अधिकांश हिस्सा वन क्षेत्र का है।

दक्षिणी दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टास्क फोर्स की टीम भाटी गांव में सुबह सात बजे पहुंची। तीनों टीम का नेतृत्व एसडीएम साकेत, एसडीएम मेहरौली और एसडीएम हौज खास ने किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी। 20 जेसीबी को अभियान में लगाया गया था। 100 नागरिक रक्षा स्वयंसेवक भी मौजूद रहे। बीएसईएस, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग समेत कई सरकारी महकमा अभियान में शामिल था। बताया जा रहा है कि भाटी गांव में वन और ग्राम सभा की 450 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। मंगलवार को 186 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त करया गया। उधर, छह माह तक बड़े पैमाने पर अतिक्रमण वाली भूमि को खाली कराया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार दक्षिण क्षेत्र के क्षेत्राधिकार के तहत सहूरपुर, सतबर, चतरपुर, मैदंगारि, राजपुर खुर्द, डेरा मंडी, आया नगर, जोनपुर, देवली, नेब सराई और सैदुलाजब इलाके में भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। जमीन की पहचान कर ली गई है। जिला प्रशासन इन जगहों पर भी अतिक्रमण हटाने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed