फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   भार्ईयों के पास जाने के लिए बहनों को बस अड्डों पर छेलनी पड़ी मुसीबत

भार्ईयों के पास जाने के लिए बहनों को बस अड्डों पर छेलनी पड़ी मुसीबत

Sat, 25 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
भार्ईयों के पास जाने के लिए बहनों को बस अड्डों पर छेलनी पड़ी मुसीबत
बहनों को बस अड्डों पर झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

- आनंद विहार, कश्मीरी गेट और सराय काले खां आईएसबीटी पर दिनभर रही भारी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रक्षा बंधन के मौके पर अपने भाइयों के पास पहुंचने के लिए बहनों को दिल्ली के बस अड्डों पर भारी परेशानी झेलनी पड़ी। आनंद विहार, कश्मीरी गेट और सराय काले खां बस अड्डों पर दिनभर यात्रियों की भारी भीड़ रहने से महिलाओं को बसों में चढ़ने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
शनिवार को आनंद विहार आईएसबीटी पर सुबह से ही यात्रियों की भारी भीड़ रही। यहां से लखनऊ, बुलंदशहर, खुर्जा, फर्रुखाबाद, कासगंज, कानपुर, औरैया, शिकोहाबाद, उरई, बस्ती, अलीगढ़, हरदोई, झांसी, महोबा, राय बरेली, फिरोजाबाद, वाराणसी, रानी खेत, नैनीताल और कालागढ़ समेत 88 रूटों पर बसें चलती हैं। रक्षा बंधन से एक दिन पहले शनिवार को यहां यात्रियों की इतनी ज्यादा भीड़ हो गई कि यात्रियों को बसों में चढ़ने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच बच्चों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर, कश्मीरी गेट आईएसबीटी से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू और राजस्थान के लिए बसें चलती हैं। रक्षा बंधन के मौके पर यहां पर भी यात्रियों को बसों में चढ़ने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच वॉल्वो बसों की बुकिंग भी एडवांस में फुल होने से यात्रियों को साधारण बसों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराय काले खां आईएसबीटी से राजस्थान के अधिकतर शहरों और गांवों, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और हरियाणा जाने के लिए बसों में यात्रियाें को भारी भीड़ का सामना करना पड़ा। राजस्थान की अधिकतर जगहों तक पहुंचने के लिए दिल्ली में सबसे ज्यादा बसें यहीं से चलती हैं। यहां राजस्थान की ओर जाने वाले यात्रियों की भीड़ तादाद से ज्यादा दिखाई दी। इसके साथ ही दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर लोकल बसों में भी रक्षा बंधन के मौके पर यात्रियों की भीड़ काफी ज्यादा दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed