{"_id":"5b80195d42c7924667530f00","slug":"153512174719-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर डीटीसी बसों में बहनों के लिए मुफ्त यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर डीटीसी बसों में बहनों के लिए मुफ्त यात्रा
Updated Fri, 24 Aug 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर डीटीसी बसों में
बहनों के लिए मुफ्त यात्रा
- सभी रूटों की एसी और नॉन एसी बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने जाने के लिए डीटीसी बसों में बहनों का सफर मुफ्त रहेगा। डीटीसी ने एसी और नॉन एसी दोनों तरह की बसों में महिला यात्रियों के लिए दिनभर मुफ्त सफर का तोहफा दिया है। खास बात यह है कि बहनों की सुविधा के लिए डीटीसी अधिकतम बसों को रूटों पर उतारेगी।
डीटीसी के मुताबिक, भाई-बहन के प्यार के प्रतीक त्यौहार रक्षाबंधन पर भारी भीड़ की संभावना है। रविवार को महिलाएं सुबह 8 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक मुफ्त सफर का लाभ उठा सकेंगी। इस मौके पर बसों में भारी भीड़ की संभावना के चलते डीटीसी ज्यादा से ज्यादा बसें सड़कों पर उतारने की तैयारी में है। राजधानी में बने सभी बस डिपो के प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बसों की मरम्मत संबंधी गतिविधियों को जल्द पूरा करें, ताकि ज्यादा बसों का संचालन सड़कों पर बना रहे। भीड़ पर नियंत्रण रखने के लिए ज्यादा भीड़ वाले इलाकों में यातायात पुलिस भी तैनात रहेगी।
डीटीसी के मुताबिक, रक्षाबंधन के मौके पर सभी बहनें भाइयों को राखी बांधने के लिए घरों से निकलती हैं और सड़कों पर भारी भीड़ में परेशानी का सामना करती हैं। इसलिए डीटीसी ने उन्हें मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के समय पर अपने भाइयों के पास पहुंच सकें और राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मना सकें।