{"_id":"5b80195b42c79246547c4c39","slug":"15351217459-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाखों का बंधन तोड़ बंदियों को राखी बांधेंगी बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलाखों का बंधन तोड़ बंदियों को राखी बांधेंगी बहनें
Updated Fri, 24 Aug 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो -
जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन पर किए विशेष इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। रक्षाबंधन पर लुकसर स्थित जिला कारागार में विशेष प्रबंध किए गए हैं। पुरुष बंदियों को राखी बांधने के लिए जिला प्रशासन ने उनकी बहनों को अनुमति दी है। खास बात यह है कि इस दौरान बहन-भाई के बीच सलाखें नहीं होंगी। उन्हें गार्डन या जेल परिसर में आमने-सामने बैठाकर राखी बंधवाने का प्रबंध किया गया है। जेल में फिलहाल 2591 पुरुष और 58 महिला बंदी हैं। माना जा रहा है कि लगभग इतने ही भाई-बहन बंदियों को राखी बांधने व बंधवाने के लिए शनिवार को जिला कारागार पहुंचेंगे। इसके चलते सुरक्षा व त्योहार मनाने का बंदोबस्त किया गया है। राखी बांधने के लिए मिठाई आदि का बंदोबस्त भी जेल प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। हालांकि रक्षाबंधन के दिन अन्य लोगों की मुलाकात पर पाबंदी रहेगी। केवल बंदियों की बहन व महिला बंदियों के भाई को ही खुली मुलाकात की अनुमति होगी।
कोट
- रक्षाबंधन के दिन आम दिनों की तरह मुलाकात नहीं होगी। पुरुष बंदियों को उनकी बहन और महिला बंदी अपने भाइयों के आमने-सामने बैठकर राखी बांध सकेंगे। - सत्यप्रकाश, जेलर, जिला कारागार ।