{"_id":"5b7d89fa42c792466c1005f8","slug":"1534953968214-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर रजिस्ट्री कब्जा देने वाले 14 बिल्डरों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर रजिस्ट्री कब्जा देने वाले 14 बिल्डरों पर होगी कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 22 Aug 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा जिला प्रशासन ने बगैर रजिस्ट्री कराए खरीदारों को फ्लैट और दुकानों का कब्जा देने वाले 14 बिल्डरों को चिह्नित किया है। स्टांप विभाग नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बिल्डरों के प्रोजेक्टों का सर्वे कर कुल फ्लैट व दुकानों की संख्या का पता लगा रहा है। जिसके बाद इन बिल्डरों को नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बिल्डर बगैर रजिस्ट्री कराए खरीदारों को कब्जा दे रहे हैं। खरीदार इसकी शिकायत जिलाधिकारी से कर रहे हैं। लगातार शिकायत मिलने पर डीएम ने स्टांप विभाग को जांच का आदेश दिया। जांच के बाद स्टांप विभाग ने 14 बिल्डरों को चिह्नित किया है। इनमें सात नोएडा और सात ग्रेटर नोएडा के हैं। ग्रेटर नोएडा में दो बिल्डरों के मॉल, सिग्मा तीन की एक सोसायटी, सेक्टर ईटा वन व ग्रेनो वेस्ट की एक-एक सोसायटी को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
यहां बिना रजिस्ट्री के आवंटियों को कब्जा दिया गया है। विभाग के अफसरों का कहना है कि सभी बिल्डरों के प्रोजेक्ट का सर्वे कराया जा रहा है। ताकि, वहां फ्लैट और दुकानों की सही संख्या का पता लगाया जा सके। उसके बाद नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। जिसमें संतोषजनक उत्तर नहीं देने वाले बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बिल्डरों को नहीं मिल रहा है कंप्लीशन सर्टिफिकेट
बिना रजिस्ट्री के फ्लैट या दुकानों पर कब्जा देने का मुख्य कारण बिल्डरों को प्राधिकरण से कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं मिला है। दरअसल, बिल्डर प्राधिकरण की बकाया धनराशि जमा नहीं कर रहे हैं। इस कारण प्राधिकरण कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी नहीं कर रहा है। प्राधिकरण को पैसे देने से बचने के चक्कर में बिल्डर नियमों की अनदेखी कर खरीदारों को बिना रजिस्ट्री कब्जा दे रहे हैं।
फरवरी में दर्ज हुई थी 24 बिल्डरों पर एफआईआर
बिना रजिस्ट्री के कब्जा देने वाले बिल्डरों की सूची तैयार करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी फरवरी में विभाग नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 24 बिल्डरों के खिलाफ भारतीय स्टांप अधिनियम-1899 की धारा 64(ग) के तहत एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। इनमें नौ बिल्डर एवीजे हाइट्स, सीसीएसई सहकारी आवास समिति, सीनियर सिटीजन, यूनिटेक होराइजन, यूनिटेक कासकेड्स, यूनिटेक हैबिटेट, महालक्ष्मी ग्रीन मेंशन, आम्रपाली लेजर वैली, टिस्को एम्पलॉयज हाउसिंग एंड वेलफेयर सोसायटी ग्रेटर नोएडा के हैं। यहां 3169 फ्लैटों पर बिना रजिस्ट्री के कब्जा दे दिया गया था।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 14 बिल्डरों को चिह्नित किया गया है। बिना रजिस्ट्री के कब्जा देने पर इन बिल्डरों के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। जिसके बाद जरूरत पड़ने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। - अखिलेश दूबे, एआईजी द्वितीय।