{"_id":"5b7c2c4742c79246300f5a70","slug":"15348644451724-ashram-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुस्तक मेले में 24 साल बाद पाठकों को नि:शुल्क प्रवेश का तोहफा, ये हैं खास बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुस्तक मेले में 24 साल बाद पाठकों को नि:शुल्क प्रवेश का तोहफा, ये हैं खास बातें
अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : G. pal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुस्तक प्रेमियों लिए खुशखबरी है। विभिन्न रोचक विषयों को पढ़ने वाले पुस्तक प्रेमियों के लिए प्रगति मैदान में 25 अगस्त से 24वां दिल्ली पुस्तक मेला शुरू होने जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार अपनी मनचाही पुस्तक खरीदने के लिए पाठकों को प्रगति मैदान की टिकट नहीं खरीदनी होगी।
विज्ञापन
आईटीपीओ प्रशासन ने इस बार से दिल्ली पुस्तक मेले में करीब दो दशकों बाद पाठकों को निशुल्क प्रवेश देने की सुविधा उपलब्ध कराई है। आईटीपीओ के महाप्रबंधक दीपक जैन के बताया कि इस बार दिल्ली पुस्तक मेले में देशभर के 120 प्रदर्शक अपनी पुस्तकों को पाठकों के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन
इस बार दिल्ली पुस्तक मेले पाठकों को डिजिटल किताबों से भी रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुस्तक मेला 1995 से हर वर्ष प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है और पिछले साल तक पाठकों को इस पुस्तक मेले का लुत्फ उठाने के लिए टिकटें खरीदनी पड़ती थीं, लेकिन अब पहली बार आईटीपीओ द्वारा पाठकों के निशुल्क प्रवेश का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
पुस्तक मेला प्रगति मैदान के हॉल नम्बर 7 में आयोजित होगा और प्रगति मैदान के गेट नम्बर एक, 8 और 10 से पाठकों का प्रवेश होगा। यह पुस्तक मेला 25 अगस्त से 2 सितम्बर तक चलेगा। इस मेले का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह करेंगे।
क्या-क्या होगा खास
book fair
- फोटो : G. pal
. पुस्तक मेले के साथ-साथ इस बार विशेष तौर पर बाल पाठकों के लिए स्टेशनरी की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
. बचपन सोसाइटी झुग्गियों में रहने वाले बच्चों के लिए विशेष वार्तापरक गतिविधियां आयोजित करेगी।
. इस पुस्तक मेले में पहली बार दिल्ली यूनिवर्सिटी और आईपी यूनिवर्सिटी के छात्र पेश करेंगे रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम।
. पुस्तक विमोचन, पुस्तक चर्चा, लेखकों से मुलाकात और बच्चों के लिए साहित्यिक गतिविधियां आयोजित होंगी।
. बाल पाठकों के लिए कला प्रतियोगिता और स्केचिंग प्रतियोगिता ।
. एनबीटी, साहित्य अकादमी, फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स, रंगानाथन रिसर्च सर्कल और जर्मन बुक ऑफिस समेत अन्य प्रदर्शकों को पुस्तकें ज्ञान वर्धन करेंगे।
. प्रगति मैदान के प्रवेश द्वारों पर पाठकों के लिए उपलब्ध होगी निशुल्क शटल सुविधा।