{"_id":"5b7ac9e342c792466b4610d1","slug":"153477372117-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू की नौवीं कट ऑफ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू की नौवीं कट ऑफ जारी
Updated Mon, 20 Aug 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य श्रेणी के लिए फिर खुली दाखिला खिड़की
डीयू की नौवीं कटऑफ जारी, आरक्षित श्रेणी के लिए भी दाखिले का अवसर बरकरार
- 21 अगस्त व 22 अगस्त को होंगे दाखिले, अब तक जिनका दाखिला कहीं नहीं हुआ उन्हें ही मौका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने रेगुलर कॉलेजों में स्नातक स्तर की कुछ सीटें शेष रहने पर नौवीं कटऑफ जारी की है। इस कटऑफ में सामान्य श्रेणी के लिए एक बार फिर से दाखिला खिड़की खुल गई है, जबकि आरक्षित श्रेणी के लिए भी दाखिले का अवसर बरकरार है। सामान्य व आरक्षित श्रेणी के जिन छात्रों का दाखिला अब तक कहीं नहीं हुआ उन्हें ही दाखिले का अवसर मिल सकेगा। इस कट ऑफ में छात्र कॉलेज व कोर्स नहीं बदल सकेंगे। ऐसे में यदि वह कॉलेज व कोर्स बदलने के लिए दाखिला रद्द कराते हैं तो वह डीयू मेें पढ़ने से वंचित हो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि सामान्य श्रेणी के लिए आठवीं कटऑफ में दाखिले बंद हो गए थे।
दिल्ली विश्वविद्यालय की नौवीं कटऑफ के आधार पर रेगुलर कॉलेजों मेें दाखिले के लिए दो दिन 21 अगस्त व 22 अगस्त ही मिलेंगे। यदि 22 अगस्त को ईद का अवकाश घोषित होता है तो दाखिले 23 अगस्त को होंगे। ज्यादा सीटें न होने के कारण अगली कटऑफ आना मुश्किल है। ऐसे में छात्र दाखिला लेने का इंतजार करने की बजाए जिस कॉलेज या कोर्स में दाखिला मिलें वहां दाखिला लें ले। अब तक जिन छात्रों का दाखिला कहीं नहीं हुआ और वह कटऑफ में जगह बना रहेे हैं तो वह ही इस कटऑफ में दाखिला ले सकते हैं। खास बात यह है कि इस कटऑफ में अब भी रामजस, केएमसी, सीवीएस जैसे कॉलेजों में दाखिले का चांस बना हुआ है।
इन कॉलेजों में दाखिले का चांस
रामजस कॉलेज में सामान्य श्रेणी के छात्रों का बीए प्रोग्राम में 93.25, ईको ऑनर्स में 95.25, राजनीति शास्त्र 95.50, बीकॉम 95.75, बॉटनी ऑनर्स 90, बीएससी ऑनर्स जूलॉजी 92.33, बीएससी लाइफ साइंस 88 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। इसी तरह से किरोड़ीमल कॉलेज में अंग्रेजी ऑनर्स में 95, हिंदी ऑनर्स में 85.5, राजनीति शास्त्र ऑनर्स 95.75, इतिहास ऑनर्स 93.5, बीएससी लाइफ साइंस 90.66, फिजिक्स ऑनर्स 95.66, बॉटनी आनर्स में 92 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडी मेें ईको ऑनर्स में 93.5, इतिहास ऑनर्स में 85.75, अंग्रेजी ऑनर्स में 90 फीसदी पर दाखिले की गुंजाइश है। वहीं आर्यभट्ट कॉलेज में दो कोर्सेज इतिहास ऑनर्स में 85 फीसदी व राजनीति शास्त्र ऑनर्स में 88.5 फीसदी में दाखिला हो जाएगा। ऐसे ही कॉलेजों में एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्लयूडी व कश्मीरी विस्थापितों के लिए कॉलेजों मेें कुछ सीटों पर दाखिले का अवसर है।