{"_id":"5b79993b42c79246344b203e","slug":"15346957298-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा का स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा का स्वागत किया
Updated Sun, 19 Aug 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा का किया स्वागत
नई दिल्ली। दक्षिण भारत से शुरू हुई राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा का दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस से एक दिन पूर्व राजधानी में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने श्रीपेरुमबूदुर तमिलनाडु दिल्ली आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। 9 अगस्त से शुरू हुई यह 27 वीं राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान संसद भवन के पास रेड क्रास रोड पर राजीव गांधी की प्रतिमा का दूध से अभिषेक किया और 15 फुट लंबी माला पहनाई। इस मौके पर बड़ी संख्या में दिल्ली के कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि हर साल की तरह इस साल भी श्रीपेरुमबूदूर से राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा निकाली गई। जिसका समापन दिल्ली में किया गया। ब्यूरो