फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आप ने बढ़ाया कदम

केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आप ने बढ़ाया कदम

Sun, 19 Aug 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आप ने बढ़ाया कदम
आप कार्यालय में जमा कराएं सामान, पार्टी भेजेगी केरल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । बारिश और बाढ़ की मार झेल रहे केरल की मदद के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने कदम बढ़ाया है। आप के लोकसभा प्रभारियों ने आम लोगों से अपील की है कि वह बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जरूरी सामान उनके कार्यालय पर जमा करायें। पार्टी इसे केरल भेजने का इंतजाम करेगी।
वरिष्ठ नेता व उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रभारी दिलीप पांडे ने बताया कि मुसीबत की इस घड़ी में आप केरल के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्लीवालों से अपील की है कि वह मदद के लिए आगे आएं। दिल्ली सरकार से 10 करोड़ रुपये देने के साथ विधायक व सांसद अपनी सैलरी केरल की आपदा राहत के लिए दे दी है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों के लिए यमुना विहार के पार्टी कार्यालय में आपदा राहत विंग काम कर रही है। पार्टी की अपील है कि पानी की बोटल, ड्राइ फूट्स, कपड़े आदि जरूरी सामान उनके कार्यालयों में जमा कराएं। यमुना विहार से सी2/29ए दफ्तर में लोग सामान लेकर पहुंच भी रहे हैं। यहां से आगे सारी राहत सामग्री केरल भिजवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed