फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जीवन के लिए संघर्ष कर रही है हादसे की शिकार छात्रा

जीवन के लिए संघर्ष कर रही है हादसे की शिकार छात्रा

Sun, 19 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
जीवन के लिए संघर्ष कर रही है हादसे की शिकार छात्रा

विज्ञापन
जीवन के लिए संघर्ष कर रही है हादसे की शिकार छात्रा
- एक कंपनी की बस की टक्कर से गंभीर रूप से हुई थी घायल
- उपचार में आर्थिक तंगी बन रही है कारण, दूसरे अस्पताल ले जाने को विवश परिजन

अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में 10 अगस्त को निजी कंपनी की बस की टक्कर से घायल हुई छात्रा जीवन के लिए अस्पताल में संघर्ष कर रही है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन परिजनों का आरोप है कि आरोपी पुलिस से मिलकर मामला निपटाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, परिजनों को बेटी के उपचार में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 सेक्टर में किराए पर रहने वाले मूलचंद की बेटी नीलम (17) धर्म पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा है। नीलम 10 अगस्त को साइकिल से स्कूल जा रही थी। तभी कासना कोतवाली क्षेत्र में विश्व भारती चौराहे पर एक कंपनी की बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आर्थिक परेशानियों के कारण नीलम को यहां उचित उपचार नहीं मिल सका। वह बेटी को पहले जिला अस्पताल और फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए। इसके बाद पीड़िता को शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। आर्थिक तंगी और समय पर सही उपचार न मिलने के कारण नीलम की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इसके चलते कुछ सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उसकी मदद को आगे आने लगे हैं। कासना कोतवाली प्रभारी आजाद सिंह तोमर ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed