फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रदांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रदांजलि

Sun, 19 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रदांजलि
दो खबरें हैं
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी को दी श्रद्धांजलि
दादरी। बड़ा बाजार के अग्रवाल धर्मशाला में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर दादरी विधायक तेजपाल नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी, दादरी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गीता पंडित, जतन लाल गर्ग, जग भूषण गर्ग, नगर अध्यक्ष चक्रेश जैन, संगीता रावल, समाज सेवी एच के शर्मा, लब्बू शर्मा, विशाल भारद्वाज सहित समस्त नगर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं, राव कसल पब्लिक स्कूल कासना में विशेष सभा में छात्रों व अध्यापकों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया। इस दौरान उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


अटलजी के नाम पर सड़क के नामकरण की मांग
ग्रेटर नोएडा। आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डा. आनंद आर्य ने केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री सड़क परियोजना के तहत निर्मित हो रही सड़क छपरौला-दुजाना प्यावली मार्ग का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कराने की मांग की है। आर्य ने बताया कि गौतम बुध नगर में पहली बार बतौर सांसद अटलजी 18 मार्च 1982 को दादरी के गांव दुजाना में आए थे। वह भाजपा उम्मीदवार वीरपाल नागर निवासी दुजाना के बुलावे पर गांव में आए थे। इस दौरान उन्हें गुड़ और थाली भेंट की गई थी। कार से दुजाना पहुंचने के बाद सभा स्थल तक उन्हें हाथी पर बैठाकर ले जाया गया था। उनकी याद को बनाए रखने के लिए मूर्ति बनवाने और सड़क का नाम उनके नाम पर रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed