फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मूल्य समर्थन योजना के लिए कृषकों को कराना होगा पंजीकरण

मूल्य समर्थन योजना के लिए कृषकों को कराना होगा पंजीकरण

Sun, 19 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
मूल्य समर्थन योजना के लिए कृषकों को कराना होगा पंजीकरण
किसानों को कराना होगा ऑनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। धान खरीद के लिए प्रदेश सरकार ने समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया है। समर्थन मूल्य लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। बिना पंजीकरण समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिलेगा। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि मूल्य समर्थन योजना के तहत 1 अक्टूबर से 31 जनवरी 2019 तक सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद होगी। खरीद के लिए कॉमन की दर 1750 रुपये प्रति क्विंटल एवं धान ग्रेड ए की दर 1770 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। पंजीयन के लिए फोटो, बैंक पासबुक, आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ मतदाता पहचान पत्र/ पैन कार्ड/किसान क्रेडिट कार्ड एवं भूमि से संबंधित विवरण (भूमि रकबा, खाता संख्या, खसरा संख्या तथा प्रत्येक भूमि की ऑनलाईन खतौनी) की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है। किसान धान विक्रय पंजीकरण खाद्य विभाग के पोर्टल up.fcs.nic.in पर जाकर किसी भी साइबर कैफे अथवा जन सुविधा केंद्र के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed