{"_id":"5b7835e742c792466408bd4d","slug":"15346047668-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितम्बर में शुरू होगा राजधानी में मेगा पौधारोपण अभियान, मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितम्बर में शुरू होगा राजधानी में मेगा पौधारोपण अभियान, मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक
Updated Sat, 18 Aug 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर में शुरू होगा राजधानी में मेगा पौधरोपण अभियान
मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक, पौधों को बचाने के लिए जिओ टैग लगाने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में सितंबर में शुरू होने वाले मेगा पौधरोपण अभियान की तैयारियों की शनिवार को समीक्षा की। बैठक में उन्होंने पौधों के जीवित रहने की दर पर नजर रखने के लिए सभी पौधों में जिओ टैग लगाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक शनिवार को मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी निवास पर बुलाई। इसमें उपमुख्य मंत्री मनीष सिसोदिया और शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन भी शामिल हुए। इनके अलावा पौधारोपण अभियान का हिस्सा बनने वाले विभागों के अधिकारियों को भी बुलाया गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अधिकारी पौधरोपण अभियान से आम लोगों को जोड़ने के लिए भी जागरूकता फैलाएं। सभी पौधों पर निगरानी के लिए उन पर जिओ टैग लगाए जाएं। ताकि पौधों के वृद्धि दर पर नजर रखी जा सके और उन्हें मरने से बचाया जा सके। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों ने पौधरोपण अभियान की तैयारियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
प्रगति रिपोर्ट देना होगा
केजरीवाल ने कहा कि लगाए जाने वाले सभी पौधों के रख-रखाव और बचाव की जिम्मेदार संबंधित विभाग की होगी। इन पौधों की प्रगति रिपोर्ट हर महीने उन्हें सौंपनी होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछले पांच सालों में लगाए जाने वाले पौधों, जिनकी लंबाई 6 फीट तक है, की स्टेटस रिपोर्ट भी सरकार को सौंपी जाए। मुख्यमंत्री ने इस अभियान से संबंधित ग्रीनिंग एजेंसियों के विभागाध्यक्षों की बैठक मंगलवार को एक और समीक्षा बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
अभियान में ये विभाग होंगे शामिल
इस मेगा पौधारोपण अभियान में वन विभाग, एमसीडी, एनडीएमसी, शिक्षा, स्वास्थ्य, डीएसआईआइडीसी, सीपीडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूडी, दिल्ली जल बोर्ड, बीएसईएस, नॉर्दन रेलवे, डीटीसी, ऊर्जा विभाग, एनडीपीएल, पर्यावरण, डीएमआरसी, डीयूएसआईबी और दिल्ली केंटोंमेंट बोर्ड शामिल होंगे।