{"_id":"5b7835e242c792465c2c95db","slug":"15346047613-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में छलांग लगाकर महिला ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में छलांग लगाकर महिला ने की खुदकुशी
Updated Sat, 18 Aug 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले में छलांग लगाकर महिला ने की खुदकुशी
- पिता की मौत के बाद से मानसिक रूप से थी परेशान, एसडीएम कर रहे मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । नजफगढ इलाके में शुक्रवार रात नाले में छलांग लगाकर एक महिला ने खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान नंगली डेयरी निवासी निशा के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि पिता की मौत के बाद से महिला काफी मानसिक तनाव में थी। उसके कई बार खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश कर चुकी थी। फिलहाल मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं। उसके बाद ही कोई मामला दर्ज होगा।
जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि नंगली डेयरी में निशा अपने पति विनोद व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती थी। विनोद निजी कंपनी में काम करता है। वर्ष 2015 में उनकी शादी हुई थी। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे राहगीर ने एक महिला के नाले में छलांग लगाने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों की मदद से महिला को बाहर निकाला। उसकी सांसे चल रही थी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।