फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत

गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत

Sat, 18 Aug 2018 07:12 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत
गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

- परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । मंगोलपुरी इलाके में गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वालों के मुताबिक महिला ने खुदकुशी की है, वहीं महिला के परिजनों ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका की शिनाख्त शबनम (19) के रूप में हुई है। क्षेत्रीय एडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। उसके बाद ही इस बाबत कोई मामला दर्ज किया जाएगा।
शबनम अपने पति इरशाद के साथ बी ब्लॉक मंगोलपुरी में रहती थी। उसके परिवार वाले पुरानी दिल्ली में रहते हैं। शबनम के पिता फारूख ने बताया कि करीब नौ माह पहले उसने अपनी बेटी शबनम की शादी इरशाद से हुई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब नौ बजे ससुराल वालों ने शबनम के एक रिश्तेदार को फोन कर बताया कि शबनम की तबियत खराब हो गई है। उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शबनम के पिता और अन्य परिवार वाले अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि शबनम की मौत हो चुकी है। परिवार वालों ने गले पर निशान देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। ससुराल वालों ने बताया कि शबनम ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी की है। अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed