{"_id":"5b72f1c542c792269a74bd55","slug":"15342596455-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निग प्रोग्राम की कमियों को करें दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निग प्रोग्राम की कमियों को करें दूर
Updated Tue, 14 Aug 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजीसी ने विवि को रद्द आवेदन को सुधारने का मौका दिया
एक महीने में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निग प्रोग्राम की कमियों को करें दूर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देशभर में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम की पढ़ाई करवाने वाले विश्वविद्यालयों को खुशी की खबर है कि वे रद्द प्रोग्राम के आवेदन की कमियों में सुधार कर सकेंगे। छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को विभिन्न डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई को दोबारा आवेदन करने का मौका दिया है। विश्वविद्यालयों को एक महीने में रद्द आवेदन की कमियों में सुधार करना होगा।
यूजीसी सचिव प्रो. रजनीश जैन क मुताबिक, विश्वविद्यालय और छात्र ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम पर जानकारी मांग रहे थे। यूजीसी ने पहली सूची में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई की सूची जारी की है। जिन विश्वविद्यालयों में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम की पढ़ाई करवाने में कमियां थी, उनके आवेदन को रोक दिया गया है। ऐसे विश्वविद्यालयों को एक महीने में उन कमियों को दूर करना अनिवार्य है। यदि विश्वविद्यालय ऐसा करने में नाकाम रहते हैं तो फिर इस सत्र उन्हें दोबारा मौका नहीं मिलेगा।
यूजीसी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग रैगुलेशन 2017 के नियमों के तहत ही डिस्टेंस एजुकेशन में पढ़ाई का मौका देगी। इसका मकसद गुणवत्ता में सुधार करना है। ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग की एक अन्य सूची अगले हफ्ते तक जारी होने की संभावना है। गौरतलब है कि पहली बार ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के तहत अब प्रोफेशनल प्रोग्राम की पढ़ाई की अनुमति विश्व्विद्यालयों को यूजीसी के साथ-साथ एआईसीटीई और एनसीटीई से भी लेनी होगी। इसके अलावा 30 अक्टूबर तक सभी विश्वविद्यालयों में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग में दाखिले की विंडो बंद हो जाएगी।