फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एनएसयूआई ने कैंपस में तिरंगा यात्रा निकाली

एनएसयूआई ने कैंपस में तिरंगा यात्रा निकाली

Tue, 14 Aug 2018 08:44 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
एनएसयूआई ने कैंपस में तिरंगा यात्रा निकाली
एनएसयूआई ने तिरंगा यात्रा निकाली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एनएसयूआई ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट्स फैकल्टी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। साथ ही छात्रों के साथ मिलकर पूरे कैंपस में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर लगाकर छात्रों को समाज कल्याण के प्रति उत्साहित एवं जागरूक किया गया। इस मौके पर एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव भी मौजूद थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हर युवा का यह कर्तव्य है कि देश के लिए हमेशा समर्पित रहें और देश की प्रगति और उन्नति में अहम योगदान दें।

----
स्वयं सिद्धा में छात्राओं को किया सम्मानित
नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) तथा दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ(डूसू) के संयुक्त तत्वावधान में नॉर्थ कैंपस के शंकरलाल कंसर्ट हॉल में स्वयंसिद्धा नाम से कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में नृत्य, योग व एनसीसी में विशेष प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पेंटिंग, सोलो डांस तथा रुप डांस जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरुणा गुर्जर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्वतारोही शिवांगी पाठक शामिल हुई। इस कार्यक्रम में डीयू की लगभग 1000 छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास, डूसू महासचिव महामेधा नागर भी उपस्थित थे। सबसे कम उम्र में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली शिवांगी पाठक ने कहा कि साहस तथा अनुशासन से कठिन से कठिन कार्य किया जा सकता है। छात्रों को अनुशासित होकर बेहतर देने का प्रयास करने की सीख दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed