फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी के व्यवहार से जनता शर्मिन्दा हुई : मनोज तिवारी

मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी के व्यवहार से जनता शर्मिन्दा हुई : मनोज तिवारी

Mon, 13 Aug 2018 08:24 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी के व्यवहार से जनता शर्मिन्दा हुई : मनोज तिवारी
नई दिल्ली। प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में सोमवार का दिन अत्यंत शर्मनाक रहा। इसका कारण है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर ही मुख्य सचिव के साथ गलत व्यवहार करने के मामले में आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह अकेला ऐसा मामला होगा, जिसमें पुलिस ने जांच के बाद ही न्यायालय में पदासीन मुख्यमंत्री के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र करने का आरोप पत्र दाखिल किया गया हो। इस कारण मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी के व्यवहार से दिल्ली की जनता शर्मिंदा हुई है। मुख्य सचिव पर हमला करने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री को इस्तीफा उस समय तक देना चाहिए जब तक वह न्यायालय से बरी नहीं कर दिए जाते। वहीं, न्यायालय में मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल होने से आम आदमी पार्टी के तमाम नेता हताश हो गए है और केंद्र सरकार के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर रहे है, जबकि उन्हें मालूम होना चाहिए कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के खिलाफ मुख्य सचिव ने शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दे त्यागपत्र : विजेंद्र गुप्ता
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मुख्य सचिव से मारपीट मामले में केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से त्यागपत्र की मांग की। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई है। यह दिल्ली के इतिहास में काला दिन है। इस कारण मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि आप सरकार के मंत्री गोपाल राय, सत्येन्द्र जैन, कैलाश गहलोत, राजेन्द्र पाल गौतम व इमरान हुसैन का संयुक्त वक्तव्य झूठा है। मुख्यमंत्री के सबसे नजदीकी और अंतरिम सलाहकार वीके जैन के बयानों के उपरांत मुख्यमंत्री की ओर से झूठ और कपट की बिछाई गई बिसात का पूरी तरह भंडाफोड़ हो चुका है। उन्होंने कहा कि चश्मदीदों के बयानों तथा सीसीटीवी फुटेज के बाद ही पुलिस ने न्यायालय में चार्ज शीट दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed