फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   छात्र कर रहा था गूगल मैप को सेट, बदमाश लूटकर ले गये मोबाइल

छात्र कर रहा था गूगल मैप को सेट, बदमाश लूटकर ले गये मोबाइल

Thu, 09 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
छात्र कर रहा था गूगल मैप को सेट, बदमाश लूटकर ले गये मोबाइल
छात्र कर रहा था गूगल मैप को सेट
विज्ञापन

बदमाश मोबाइल लेकर फरार
नई दिल्ली। रानीबाग इलाके में एक बदमाश छात्र के हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गया। घटना के समय छात्र अपनी स्कूटी खड़ी कर मोबाइल में गूगल मैप सेट कर रहा था। छात्र ने बदमाश का पीछा किया और पीसीआर कर्मियों की मदद से बदमाश को दबोच लिया। पुलिस ने बदमाश के पास से मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार शंकर कुमार (18) सपरिवार संतनगर बुराड़ी इलाके में रहता है। वह 11वीं कक्षा में पढ़ता है। बुधवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह अपनी स्कूटी पर मंगोलपुरी जाने के लिए निकला। मंगोलपुरी फ्लाई ओवर से पहले वह बस स्टॉप के पास अपनी स्कूटी रोककर मोबाइल में गूगल मैप से रास्ता देख रहा था। इसी दौरान एक युवक मोबाइल फोन झपट लिया और रोहिणी की तरफ भागने लगा। छात्र बदमाश का पीछा करते हुए मधुबन चौक के पास आया और कांवड़ शिविर के पास खड़े पीसीआर कर्मियों को घटना की जानकारी दी। इसी दौरान छात्र को बदमाश आता हुआ दिखा। हवलदार रामेश्वर छात्र की स्कूटी पर बैठकर बदमाश के पास पहुंचा और उसे दबोच लिया। ब्यूरो

-----------
गौरीशंकर मंदिर में चोरी, चांदी के छत्र ले गए चोर
नई दिल्ली। शालीमार बाग स्थित गौरीशंकर मंदिर में चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर मंदिर से दानपात्र व भागवान के चांदी के छत्र को चुराकर फरार हो गए। सुबह में मंदिर के सेवादार ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे के जरिए बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार शालीमार बाग निवासी पवन तिवारी बीबी ब्लॉक शालीमार बाग स्थित गौरीशंकर मंदिर में सेवादार के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार सुबह छह बजे जब वह मंदिर आए तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर पता चला कि बदमाश मंदिर के दानपात्र को तोड़कर उसमें से करीब 10 हजार रुपये के अलावा तीन चांदी के छत्र भी अपने साथ ले गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed