फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गुरु हरकिशन साहिब का प्रकाश पर्व राजधानी में श्रद्धा भावना से मनाया गया

गुरु हरकिशन साहिब का प्रकाश पर्व राजधानी में श्रद्धा भावना से मनाया गया

Mon, 06 Aug 2018 09:52 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
गुरु हरकिशन साहिब का प्रकाश पर्व राजधानी में श्रद्धा भावना से मनाया गया
श्रद्धा भाव से मनाया गुरु हरकिशन साहिब का प्रकाश पर्व
विज्ञापन

- परीक्षा में अव्वल आने वाले खालसा स्कूल के छात्रों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु हरकिशन साहिब का प्रकाश पर्व श्रद्धा भावना से राजधानी के सभी गुरुद्वारों में मनाया गया। मुख्य समागम गुरुद्वारा बंगला साहिब, गुरुद्वारा शीशगंज साहिब तथा गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में आयोजित किया गया। पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारा बंगला साहिब के सरोवर के किनारे हुए समागम में हजारों संगत शामिल हुए। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने संगतों को संबोधित करते हुए प्रकाश पर्व की बधाई दी।
गुरु पर्व के अवसर पर सभी स्थानों, विशेषकर गुरुद्वारों के आसपास श्रद्धालुओं ने छबील व लंबर की विशेष व्यवस्था की और प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही श्रद्धालु बंगला साहिब गुरुद्वारे पहुंचने लगे और मत्था टेक गुरु महाराज द्वारा दिखाए रास्ते पर चलने की शपथ ली।
विज्ञापन

इस अवसर पर जीके ने कहा कि गुरुजी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए ही जन्तर-मन्तर पर आने वाले प्रदर्शनकारियों को गुरुद्वारा बंगला साहिब से लंगर का सहयोग दिया जाता है। जीके ने दिल्ली में गुरुनानक साहिब द्वारा 500 वर्ष पहले स्थापित प्याऊ का जिक्र करते हुए संगतों द्वारा गुरुद्वारों के फर्श को दिन में 4 बार धोने को गुरू सोच के उलट बताया। जीके ने कहा कि हम अपना भविष्य नहीं देखते, गुरू साहिब ने हमारे लिए कुंए खुदवाए परंतु हम कुदरती स्रोतों को निपटाने की ओर चल पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरमीत सिंह कालका तथा संयुक्त सचिव अमरजीत सिंह फतेह नगर ने संगतों को बधाई दी। वातावरण की रक्षा के लिए कार्य कर रही ईको सिख इंटरनेशनल संस्था द्वारा दिल्ली कमेटी को वातावरण की रक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए प्रमाणपत्र दिया गया। संस्था द्वारा गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित देश विदेश के शहरों में 10 लाख पौधे लगाने का ऐलान करते हुए एक पोस्टर जारी किया गया। इस अवसर पर अच्छे नंबर लाने वाले खालसा स्कूल के बच्चों को कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed