फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   डीयू कॉलेज की वेबसाइट हैक होने से मची खलबली

डीयू कॉलेज की वेबसाइट हैक होने से मची खलबली

Fri, 03 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
डीयू कॉलेज की वेबसाइट हैक होने से मची खलबली
डीयू के कॉलेज की वेबसाइट हैक
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज की वेबसाइट हैक होने की घटना सामने आई है। कॉलेज की वेबसाइट पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ नजर आ रहा था। इस खबर ने कैंपस में पूरे दिन खलबली मचाए रखी। बाद में इस खबर को फर्जी पाया गया। हालांकि कुछ लोग दबी जबान में यह कहते रहे कि ऐसा सुबह-सवेरे हुआ। लिहाजा ज्यादा लोगों तक यह बात नहीं पहुंच पाई। संभव है कि कॉलेज ने वेबसाइट को जल्द ही रिकवर कर लिया हो। वेबसाइट हैक होने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैली। किसी भी संगठन ने इसे हैक करने की जिम्मेदारी नहीं ली। कुछ माह पहले जामिया मिल्लिया इस्लामिया की वेबसाइट हैक हो गई थी। इसे आठ घंटे बाद रिकवर किया गया था। जामिया की वेबसाइट पर हैप्पी बर्थडे पूजा लिखा था। बाद में भी वेबसाइट को हैक किया गया था जिस पर लिखा सॉरी आई हेव बॉयफ्रेंड पूजा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed