{"_id":"5b6496d24f1c1bc57a8b80a7","slug":"15333188583-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आज
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आज
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हवेलिया वेलेंशिया होम्स में शनिवार सुबह अमर उजाला फाउंडेशन, जिला अस्पताल गौतमबुद्धनगर और हवेलिया ह्यूमेनिटी के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों को बल्ड प्रेशर, हिमोग्लोबिन जांच भी होगी। अमर उजाला फाउंडेशन और हवेलिया ह्यूमेनिटी की ओर आयोजित किए जा रहे इस रक्तदान शिविर में जिला अस्पताल ब्लड बैंक के डॉक्टरों और स्टॉफ की टीम रक्दान कराने में सहयोग करेगी। शिविर सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक चलेगा। इस दौरान जिला अस्पताल और अमर उजाला दोनों की ओर से रक्तदान करने वाले लोगों को एक प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। हवेलिया वेलेंशिया होम्स सोसाइटी के लोगों के अलावा अन्य कोई भी इस शिविर में रक्तदान करना चाहे तो स्वेच्छा से रक्तदान कर सकता है। जिला अस्पताल की डॉ. बिंदू ने बताया कि रक्तदान के बाद इसकी कई तरह की जांच की जाती है। जिसमें हेपेटाइटिस बी, सी और एचआईवी आदि जांच भी की जाती हैं। ब्यूरो