फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अब मरीजों का दर्द दूर करेगी दिल्ली सरकार

अब मरीजों का दर्द दूर करेगी दिल्ली सरकार

Fri, 03 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
अब मरीजों का दर्द दूर करेगी दिल्ली सरकार
अब मरीजों का दर्द दूर करेगी दिल्ली सरकार
विज्ञापन

-पहली बार राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शुरू होगा पेन क्लिनिक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एम्स के बाद अब दिल्ली सरकार भी अपने अस्पतालों में मरीजों को दर्द से छुटकारा दिलाएगी। जल्द ही सरकारी अस्पतालों में पेन क्लिनिक खोले जाएंगे। इसकी शुरुआत शुक्रवार को ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हो चुकी है। इस पेन क्लिनिक में लंबे समय से दर्द से परेशान मरीजों का इलाज कर उन्हें दर्द से मुक्ति दिलाई जाएगी। गौरतलब है कि कुछ ही समय पहले एम्स ने मरीजों को दर्द से राहत दिलाने के लिए इस सेवा की शुरुआत की है। इसके लिए बकायदा एक गाइडलाइन भी तैयार की गई है। राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के निदेशक डॉ. बीएल शेरवाल ने बताया कि मरीज को दो तरह चोट या ऑपरेशन के बाद और दूसरा लंबे समय से होने वाला दर्द होता है, लेकिन कई बीमारियां ऐसी होती हैं, जिनकी वजह से लोगों को वर्षों से दर्द से मुक्ति नहीं मिल पाती। ऐसे मरीजों का पहले छह महीने तक तो दवा से इलाज किया जाता है, लेकिन इसके बेअसर होने पर इलाज की दूसरी तकनीक इस्तेमाल की जाती है।

वहीं अस्पताल के ही डॉ. सौरभ बताते हैं कि यह एनेस्थिसिया की नई ब्रांच है। इसमें पहले तो मरीज की उन नसों की पहचान की जाती है, जिसमें ब्लॉकेज आने की वजह से दर्द होता है। इसके बाद इन नसों के आस-पास इंजेक्शन दिया जाता है, जिससे दर्द कम हो जाता है। इसके अलावा ओजोन थेरेपी भी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed