फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सरकारी स्कूलों में भी होगी एल्युमिनी एसोसिएशन

सरकारी स्कूलों में भी होगी एल्युमिनी एसोसिएशन

Fri, 03 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में भी होगी एल्युमिनी एसोसिएशन

विज्ञापन
स्कूल सिस्टम में सुधार के लिए पूर्व छात्र देंगे सुझाव
सरकारी स्कूलों में भी होगी एल्युमिनी एसोसिएशन, पॉयलट टेस्टिंग के बाद प्रोजेक्ट पूरी तरह से तैयार

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने 1029 सरकारी स्कूलों का शिक्षा का स्तर व ढांचागत सुविधाओं को सुधारने के बाद अब इन स्कूलों से पूर्व छात्रों को जोड़ेने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। सरकार जल्द ही एल्युमिनी एसोसिएशन प्रोजेक्ट लांच करने जा रही है। इसमें सरकारी स्कूलों से पढ़े व शिखर पर पहुंचे पूर्व छात्रों को एसोसिएशन से जोड़ा जाएगा। स्कूलों में एल्युमिनी एसोसिएशन प्रोजेक्ट पॉयलट टेस्टिंग के बाद पूरी तरह से तैयार है। सरकार स्कूलों के उत्थान के लिए पूर्व छात्रों को एसोसिएशन से जोड़ना चाहती है। सरकार के इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द लांच करने के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तीन दिन पहले एक रिव्यू बैठक भी की थी। सरकारी स्कूलों मेें इस प्रोजेक्ट के लागू होने के बाद समय-समय पर एल्युमिनी मीट होगी। वहीं स्कूल सिस्टम में सुधार के लिए पूर्व छात्रों से सुझाव भी लिए जाएंगे। सरकार की इस पूरी कवायद का मकसद पुराने छात्रों को साथ लाकर एक एल्युमिनी नेटवर्क तैयार करना है। इस तरह की एसोसिएशन ज्यादा निजी स्कूलों में देखने को मिलती है। अब इसी तरह का प्रयोग सरकारी स्कूलों में शुरू किया जा रहा है।

इस एसोसिएशन के लिए इसके लिए पुराने छात्रों का एक डाटा एकत्र कर वेबसाइट भी तैयार कराई गई है। सरकारी स्कूलों से पढ़ कर एक मुकाम हासिल कर चुके छात्रों का भी रिकॉर्ड तैयार किया गया है, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में नाम कमा चुके बिजनेसमैन, डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, काउंसलर भी शामिल हैं। सरकार का मानना है कि पुराने छात्रों के संपर्क में आने से मौजूदा समय में पढ़ रहे बच्चों को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed