फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सरकार को सदबुद्घि दिलाने के लिए बापू की शरण में डॉक्टर

सरकार को सदबुद्घि दिलाने के लिए बापू की शरण में डॉक्टर

Sun, 29 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
सरकार को सदबुद्घि दिलाने के लिए बापू की शरण में डॉक्टर
सरकार को सद्बुद्घि के लिए
विज्ञापन

बापू की शरण में डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देशभर में डॉक्टरों पर अत्याचार मसले पर सरकार के सुस्त रवैये के खिलाफ रविवार को डॉक्टर शांति मार्च निकालकर राजघाट पहुंचे। डॉक्टरों ने महात्मा गांधी को याद करते हुए सरकार को सद्बुद्घि देने की प्रार्थना की। रेजीडेंट डॉक्टरों ने मांगों को अब तक पूरा न किए जाने पर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।

डॉक्टरों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान मेडिकल क्षेत्र को लेकर लंबे-चौड़े वादे किए थे। उनकी सरकार बनने के बाद हर बार डॉक्टर उनके पास समस्याएं लेकर पहुंचते रहे, लेकिन किसी पर कार्रवाई नहीं हुई। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों के मनमानी फीस वसूलने के कारण मेडिकल विद्यार्थी आत्महत्या कर रहे हैं। डॉक्टरों को अपने अधिकार के लिए सरकार के आगे भीख मांगनी पड़ रही है। जब बात मरीजों की सेवा की आती है तो सरकार कम संसाधनों में डॉक्टरों पर इलाज करने का जोर देती है। फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन के दौरान विभिन्न अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के 300 से ज्यादा डॉक्टर व मेडिकल विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed