{"_id":"5b5c965e4f1c1b27618b75b5","slug":"153279445312-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेदों का ज्ञान भारतीय संस्कृति व राष्ट्रवाद की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेदों का ज्ञान भारतीय संस्कृति व राष्ट्रवाद की पहचान
Updated Sat, 28 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेदों का ज्ञान भारतीय संस्कृति व राष्ट्रवाद की पहचान
दनकौर। वेदों के प्रचार व प्रसार के लिए शनिवार को कस्बे के मुख्य मार्गों से वेद शोभा यात्रा निकाली गई। आर्य प्रतिनिधि सभा के संयुक्त तत्वाधान में आर्य ध्वज दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आर्य समाजी रघुवर प्रधान ने कहा कि वेदों का ज्ञान भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद की पहचान है। इसे जन जन तक पहुंचाने के लिए आर्य समाज व आर्य प्रतिनिधि सभा के संयुक्त तत्वाधान में 28 जुलाई से 25 अगस्त तक निरंतर राजसूय चतुर्थ वेद परायण यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शोभायात्रा में गुरुकुलों के छात्रों समेत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरुकुल खेरली हाफिजपुर के छात्रों समेत आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष वीरेश भाटी, शिवकुमार शर्मा, धर्मवीर प्रधान, अजयपाल आर्य, बिजेंद्र सिंह आर्य, ओमप्रकाश सिंह, ओमवीर सिंह भाटी, इंद्रवीर सिंह भाटी, नरपत सिंह, पूरन सिंह पहलवान, कमल सिंह, धर्मवीर शर्मा, जयप्रकाश, रामप्रसाद देव मुनि आदि शामिल रहे । ब्यूरो