{"_id":"5b5c96574f1c1b6f668b5eb9","slug":"153279444120-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरटेक बिल्डर के खिलाफ खरीदारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरटेक बिल्डर के खिलाफ खरीदारों ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 28 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुपरटेक बिल्डर के खिलाफ खरीदारों ने किया प्रदर्शन
इको विलेज दो में तीन साल पहले बुक करवाया था फ्लैट, नहीं मिला कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। इको विलेज दो के फ्लैट खरीदारों ने शनिवार को सुपरटेक बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी समय पर कब्जा नहीं मिलने से नाराज थे। आरोप है कि बिल्डर ने बुकिंग के समय तीन साल में कब्जा देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ। निर्माण की गति काफी धीमी है। खरीदारों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। हरिवंश राय ने बताया कि 2010 में फ्लैट बुक कराया था। तीन साल में कब्जा देने का वादा किया था, लेकिन आज तक कब्जा नहीं मिला और जल्द मिलने की उम्मीद भी नहीं है। मनीष त्रिपाठी व आदिश जैन का कहना है कि बिल्डर ने कई बार आश्वासन दिया है। मगर अब तक हाथ खाली हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो 11 अगस्त को बिल्डर के कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। उनका आरोप है कि बिल्डर पर प्रशासन और रेरा का कोई डर नहीं है। सरकार ने घर दिलवाने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं हो पा रहा है।