फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   क्राइटेरिया बदले जाने के विरोध में छात्रों ने किया हंगामा

क्राइटेरिया बदले जाने के विरोध में छात्रों ने किया हंगामा

Wed, 25 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
क्राइटेरिया बदले जाने के विरोध में छात्रों ने किया हंगामा
क्राइटेरिया बदले जाने के विरोध में छात्रों ने किया हंगामा
विज्ञापन

- इतिहास विभाग के एमफिल-पीएचडी के दाखिले के साक्षात्कार का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में एमफिल-पीएचडी के दाखिले के लिए साक्षात्कार में शामिल होने को लेकर क्राइटेरिया बदले जाने से नाराज छात्रों ने हंगामा किया। हंगामे के कारण पुलिस को भी बुलाना पड़ा। छात्रों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि पहले प्रवेश परीक्षा में पास होने पर कटऑफ को जारी किया गया था लेकिन साक्षात्कार से दो दिन पहले विभाग ने 50 फीसदी अंक होने का नया क्राइटेरिया जारी कर दिया। इससे कुल 130 में से केवल 19 छात्र ही साक्षात्कार के लिए योग्य पाए गए।
इस मामले में छात्रों की ओर से कुलपति को पत्र लिखा गया है और राहत की गुहार लगाई है। छात्रों का कहना है कि पूर्व में इतिहास विभाग में एमफिल व पीएचडी में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में हर श्रेणी के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित होते थे। छात्रों का कहना है कि नए नियम के कारण आरक्षित व अनारक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए एक समान क्राइटेरिया घोषित कर दिया गया है। यह पूरी तरह से आरक्षण के नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा 200 अंक की थी। इस आधार पर साक्षात्कार में योग्य होने के लिए 100 अंक जरूरी कर दिए गए। प्रवेश परीक्षा में इस बार निगेटिव मार्किंग भी हुई। बताया जा रहा है कि डीयू में दाखिले के लिए एक बार जो नियम तय कर दिए जाते हैं, उन्हें बदला नहीं जाता है। छात्रों का कहना है कि 17 जुलाई को जो साक्षात्कार सूची जारी की गई उसमें सामान्य के लिए 78, ओबीसी के लिए 54, एससी के लिए 53 और एसटी के लिए 48 अंक घोषित किए गए थे। लेकिन 23 जुलाई को साक्षात्कार के दो दिन पहले ही नया क्राइटेरिया जारी कर दिया गया, जिसमें श्रेणियों के लिए 50 फीसदी अंक अनिवार्य कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed