{"_id":"5b5883ce4f1c1b4e748b6f22","slug":"153252756119-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बिन बरसात तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बिन बरसात तालाब
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
आरएमएल अस्पताल में बिन बरसात जलभराव
नई दिल्ली। केंद्र सरकार का एम्स अस्पताल हर वर्ष कायाकल्प को लेकर करोड़ों रुपये का पुरस्कार जीत रहा है। लेकिन केंद्र सरकार के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल साफ-सफाई में फिसड्डी साबित हो रहा है। यहां सीवर जाम होने से बिन बरसात जलभराव की समस्या बनी हुई है।
अस्पताल में निर्माण कार्य चलने की वजह से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। अस्पताल के मुताबिक जिन जगहों पर पानी भरा हुआ है, वहां की सीवेज लाइन खराब है। बारिश में पानी ओवरफ्लो होकर बाहर निकलने लगता है। अस्पताल के चिकित्सीय निदेशक डॉ. वीके तिवारी का कहना है कि हां यह बात सही है कि सीवेज लाइन में खराबी है। अस्पताल में काफी जगह पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से ये परेशानी हो रही है। कुछ ही दिनों में नई सीवेज लाइन डालने का काम शुरू हो जाएगा। जिससे यह समस्या खत्म हो जाएगी।
अस्पताल के सीसीयू के पास का आलम यह है कि यहां जगह-जगह पानी भरा है। अस्पताल में एक दुकान तक जाने के लिए प्लास्टिक की क्रेट डालकर रास्ता बनाया गया है। अस्पताल की लाउंड्री हाउस के पास भी यही नजारा है। अस्पताल के ही सीनियर डॉक्टर्स का कहना है कि इसके बारे में कई बार शिकायत की गई है, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता।