{"_id":"5b575b8f4f1c1b4e748b6c59","slug":"153245172315-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाला फेंक में प्रदीप ने भूटान में जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाला फेंक में प्रदीप ने भूटान में जीता स्वर्ण
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाला फेंक में प्रदीप ने भूटान में जीता स्वर्ण
बिलासपुर। पारसौल गांव के प्रदीप कुमार ने भूटान में भाला फेंक में स्वर्ण जीतकर देश का नाम रोशन किया है। प्रदीप मंडोली एक्सटेंशन स्थित राजकीय बाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्पोर्ट्स टीचर हैं। प्रथम इंटरनेशनल मिशन ओलंपिक इंडो भूटान चैंपियनशिप 2018 प्रतियोगिता 20 से 23 जुलाई तक आयोजित हुई थी। सीनियर वर्ग में 62 मीटर भाला फेंककर उन्होंने प्रथम हासिल किया। प्रतियोगिता में भारत से करीब 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 12 खिलाड़ियों के बीच हरियाणा के खिलाड़ी ने रजत और भूटान के खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता। प्रदीप इससे पहले नेपाल में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय टीम में भी चार स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य जीत चुके हैं। प्रदीप के पिता आनंद प्रकाश ने बेटे की जीत पर खुशी जाहिर की है। 29 जुलाई को गांव पहुंचने पर ग्रामीण उनका स्वागत करेंगे। ब्यूरो