फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   यमुना एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली ऑडी कार

यमुना एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली ऑडी कार

Tue, 24 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली ऑडी कार
पहली खबर आगरा के लिए ध्यानार्थ.....
विज्ञापन


फोटो-
यमुना एक्सप्रेसवे पर लग्जरी कार जली
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र में स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर स्पोर्ट्स सिटी के नजदीक सोमवार दोपहर एक ऑडी कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार दो लोग समय रहते बाहर निकल गए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची लेकिन तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी। बताया गया कि नोएडा निवासी रवि अपने दिल्ली निवासी दोस्त निक्की के साथ ऑडी कार में सवार होकर सोमवार दोपहर नोएडा से आगरा के लिए जा रहे थे। जब उनकी कार यमुना एक्सप्रेसवे पर स्पोर्ट्स सिटी के नजदीक पहुंची तो शार्ट सर्किट के चलते कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार रोक दी और दोनों दोस्त बाहर निकल आए। कुछ ही देर में कार आग में बुरी तरह जलने लगी। पुलिस का कहना है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना शॉर्ट सर्किट के चलते हुई है। ब्यूरो

------

चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई
दनकौर। सोमवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने जुनैदपुर गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर फूल मालाएं चढ़ाई। संगठन के जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर ने बताया कि सोमवार को कार्यकर्ताओं ने भारत मां के अमर सपूत चंद्रशेखर आजाद की जयंती धूमधाम से मनाई। उन्होंने कहा कि हम सभी को आजाद जैसे वीर शहीदों से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करना चाहिए। इस दौरान हरीशचंद्र नागर, संजय भाटी, शैलेंद्र भाटी, प्रमोद कुमार, दिशा चौधरी, दीप्ति यादव, बृजेश कुमारी, अभिषेक नागर, राम नागर और राकेश समेत कई लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed