फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   महापौर ने निगम आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार लगाया

महापौर ने निगम आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार लगाया

Tue, 24 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
महापौर ने निगम आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार लगाया
महापौर ने लगाया
विज्ञापन

जनता दरबार
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर आदेश गुप्ता ने सोमवार को निगम आपके द्वार कार्यक्रम के तहत झाडोदा गांव में जनता दरबार लगाया। लोगों ने इलाके की विभिन्न समस्याओं से महापौर को अवगत कराया। बताया कि उनका रिहायशी इलाका अनधिकृत होने की वजह से काफी समस्याएं हैं। नगर निगम अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रही है। इलाके में कूड़ा उठाने के लिए ऑटो टिप्पर समय पर नहीं आते हैं। अवैध तौर पर गन्ने के जूस और मीट की दुकानों से संबंधित शिकायतें भी थीं।

महापौर ने अधिकारियों को कूड़े से संबंधित शिकायतों को यथाशीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने महापौर फंड से क्षेत्रीय पार्षद को 10 लाख रुपये क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए देने का ऐलान किया। उन्होंने बंगाली कॉलोनी में कचरा प्रबंधन के लिए कॉम्पैक्टर मशीन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सिविल लाइंस वार्ड समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खर्ब, स्थानीय पार्षद रेखा सिन्हा आदि भी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed