फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   न्यू उस्मानपुर व गाजीपुर में सड़क हादसों में दो की मौत

न्यू उस्मानपुर व गाजीपुर में सड़क हादसों में दो की मौत

Tue, 24 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
न्यू उस्मानपुर व गाजीपुर में सड़क हादसों में दो की मौत
न्यू उस्मानपुर व गाजीपुर में सड़क हादसों में दो की मौत
विज्ञापन


नई दिल्ली। न्यू उस्मानपुर और गाजीपुर इलाके में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। न्यू उस्मानपुर मामले में मृतक की शिनाख्त विकास मिश्रा (40) के रूप में की गई है। वहीं, गाजीपुर हादसे में पीड़ित के शव की पहचान राधा कृष्णा (49) के रूप में हुई है। पुलिस दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक विकास मिश्रा परिवार के साथ ग्रीन फील्ड कालोनी, फरीदाबाद में रहते थे। परिवार में पत्नी संभा मिश्रा, दो बेटे व एक बेटी है। रविवार को विकास कमला नगर में रहने वाली अपनी बुआ के घर गया था। गलती से वह शास्त्री पार्क आ गया। यहां सड़क पार करने के दौरान उसे ईको कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। विकास की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, गाजीपुर में मृतक राधा कृष्णा परिवार के साथ दिलशाद कालोनी में रहते थे। परिवार में पत्नी लीला मणि और तीन बेटियां हैं। राधा कृष्णा साहिबाबाद में होटल चलाते थे। रविवार रात को वह स्कूटी से घर लौट रहे थे। इस बीच गाजीपुर मुर्गा मंडी के पास यूपी रोडवेज की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। पुलिस ने सोमवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

----
बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली। तिलक मार्ग इलाके में सोमवार शाम सुप्रीम कोर्ट के सामने एक चार्टर्ड बस में आग लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। इसके बाद जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची बस पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही कि हादसे के समय बस में कोई मौजूद नही था। पुलिस की मानें तो हादसे के समय बस प्रगति मैदान गेट नंबर-7 के सामने खड़ी थी। बस प्रगति मैदान से काले खां बस अड्डे के लिए चलती है। शुरूआती जांच में पुलिस को आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शराब के नशे में भाई ने चाकू मारा
नई दिल्ली। वेलकम इलाके में रविवार रात शराब के नशे में युवक ने बड़े भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पीड़ित किशनलाल (33) परिवार के साथ वेलकम इलाके में रहता है। इसी मकान में किशन का छोटा भाई शंकर पहली मंजिल पर रहता है। रविवार रात को जैसे ही किशन घर पहुंचा शंकर नीचे आकर झगड़ा करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने किशन को कई बार चाकू से वार कर दिया। वारदात के बाद किशन को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शंकर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed