{"_id":"5b560a104f1c1b466d8b67dc","slug":"15323653249-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल मैथमेटिकल ओलंपियाड में पुलकित सिन्हा ने रजत पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल मैथमेटिकल ओलंपियाड में पुलकित सिन्हा ने रजत पदक जीता
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मैथमेटिकल ओलंपियाड में
पुलकित सिन्हा ने जीता रजत पदक
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मैथमेटिकल ओलंपियाड(आईएमओ 2018) में भारत के पुलकित सिन्हा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रजत पदक जीता है। पुलकित ने आईआईटी जेईई, एनटीएसई और ओलंपियाड के लिए फिट्जी में कोचिंग ली थी।
पुलकित ने कहा कि मुझे गणित हमेशा से ही पसंद रहा है। इस उपलब्धि ने मुझे मेरी क्षमताओं पर भरोसा करने के लिए प्रोत्साहित किया है। गणित पर महारत हासिल करने के लिए उन शिक्षकों से कोचिंग लेना महत्वपूर्ण है जो आपको अवधारणाओं के माध्यम से ट्रेनिंग देते हैं। इंटरनेशनल मैथमैटिकल ओलंपियाड माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के लिए गणित में वार्षिक प्रतियोगिता है। शुरुआती स्तर पर यह प्रतियोगिता होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन के द्वारा आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता के जरिये ही अंतिम चरण(अंतरराष्ट्रीय) में जाने वाले छात्रों का चयन किया जाता है। ब्यूरो