{"_id":"5b5216824f1c1b61508b4673","slug":"15321063663-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने खिसके वोट बैंक को वापस लाने के लिए विशेष अभियान चलाएगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने खिसके वोट बैंक को वापस लाने के लिए विशेष अभियान चलाएगी कांग्रेस
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने खिसके वोट बैंक को वापस लाने के
लिए विशेष अभियान चलाएगी कांग्रेस
- ब्लाक स्तर के स्थानीय नेताओं को प्रशिक्षण देकर गरीबों की मदद को प्र्रोत्साहित करेगी कांग्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अगले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनता के बीच पैठ बनाने के लिए एक नई शुरुआत करने का निर्णय लिया है। इस अभियान में खास तौर पर वह अपने पुराने वोट बैंक को लुभाएगी, जो फिलहाल उससे छिटककर आम आदमी पार्टी में गया हुआ है। गरीबों की सेवा के लिए अपने जमीनी स्तर के नेताओं को कांग्रेस जन अधिकार अभियान के तहत प्रशिक्षण देगी।
प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में इस निर्णय का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जन अधिकार प्रशिक्षण केन्द्र में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। वह इस अभियान के तहत गरीबों व जरूरतमंदों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएंगे। इसके लिए ब्लाक स्तर के स्थानीय नेताओं को प्रशिक्षण के लिए नामांकित किया जाएगा। 35 से 55 उम्र के स्थानीय नेता प्रदेश कांग्रेस और 21 से 35 उम्र के स्थानीय नेता को युवक कांग्रेस के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 27 जुलाई तक प्रदेश कार्यालय में निवेदन पत्र जमा कराए जा सकेंगे।
प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में युवक कांग्रेस प्रभारी कृष्णा, भारतीय युवक कांग्रेस अध्यक्ष केशव चन्द यादव, प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विकास छिकारा और वरिष्ठ नेता चतर सिंह मुख्य रुप से मौजूद थे।