{"_id":"5b52158d4f1c1b572f8b59d2","slug":"15321061211-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब छात्र स्कूलों में सीखेंगे पुलिस की ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब छात्र स्कूलों में सीखेंगे पुलिस की ट्रेनिंग
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के ध्यानार्थ
अब स्कूलों में पुलिस की ट्रेनिंग लेंगे छात्र
केंद्र सरकार की स्टूडेंट-पुलिस कैडेट योजना की आज गुरुगाम से शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत, नशे से दूर रखने, अंडर ऐज सेक्स, दोस्ताना माहौल बनाने के लिए स्कूलों में नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) और नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) की तर्ज पर स्टूडेंट-पुलिस कैडेट योजना शनिवार से शुरू होने जा रही है। गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में इसकी शुरुआत होगी। केंद्र सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना फिलहाल केंद्रीय विद्यालयों और जवाहर नवोदय स्कूलों में लागू होगी, उसके बाद देशभर के सरकारी स्कूलों को इससे जोड़ा जाएगा। इस योजना के माध्यम से छात्रों को स्कूली स्तर से सामाजिक बुराइयों को दूर करने, देश व समाज के प्रति जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, जवाहर नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों में आठवीं और नौंवी कक्षा के छात्रों को स्टूडेंट-पुलिस कैडेट योजना से जोड़ा जाएगा। एनएसएस व एनसीसी की तर्ज पर स्टूडेंट-पुलिस कैडेट के लिए सप्ताह में एक पीरियड निर्धारित किया जाएगा, जिसमें पुलिस के अधिकारी स्कूलों में जाकर छात्रों को ट्रेनिंग देंगे। गृह मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय मिलकर इस प्रोग्राम को चलाएंगे। इसमें छात्रों को कानूनी नियमों, पुलिसिंग, लोकतांत्रिक कामकाज, नागरिकों के अधिकार और जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया जाएगा। साथ ही उन्हें कामकाज से भी परिचित कराया जाएगा। एनसीईआरटी बाकायदा इसके लिए पाठ्यक्रम भी तैयार करेगा।