{"_id":"5b5208774f1c1b38748b61b9","slug":"15321027715-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूखंड को बेचकर खरीदारों का डूबा पैसा लौटा सकता है प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूखंड को बेचकर खरीदारों का डूबा पैसा लौटा सकता है प्रशासन
Updated Fri, 20 Jul 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबेरी में इमारत गिरने का मामला
--
भूखंड बेचकर खरीदारों का डूबा पैसा लौटा सकता है प्रशासन
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी में बिल्डिंग गिरने से कई फ्लैट खरीदारों का पैसा डूब गया। एक खरीदार व उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों की हादसे में मौत भी हो चुकी है। प्रशासन इन लोगों के हितों को लेकर गंभीर है। फिलहाल भूखंड को बेचकर खरीदारों का डूबा हुआ पैसा वापस कराने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, अभी अफसर इस पर कुछ बोल नहीं रहे हैं। बताया जा रहा है कि शाहबेरी में जो बिल्डिंग तैयार थी उसमें 10 लोग फ्लैट खरीद चुके थे। एक फ्लैट की कीमत 20 से 25 लाख रुपये के बीच थी। बिल्डिंग गिरने के बाद से लोगों के जीवन भर की कमाई डूब गइ। इन लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रशासन भूखंड को कब्जे में लेने पर विचार कर रहा है। ताकि, उसे बेचकर खरीदारों का पैसा लौटाया जा सके। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही प्रशासन इस पर आगे की कार्रवाई करेगा। एसडीएस दादरी अंजनी कुमार का कहना है कि अभी इस मुद्दे पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो विचार किया जाएगा। फिलहाल जमीन के चारों तरफ पट्टी लगाकर घेर दिया गया है। ताकि, लोगों को किसी तरह की दिक्कत ना हो। ब्यूरो