{"_id":"5b4f854c4f1c1b40748b58bb","slug":"153193812117-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलते मौसम में थायरायड-मधुमेह मरीजों की रोशनी को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलते मौसम में थायरायड-मधुमेह मरीजों की रोशनी को खतरा
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थायरायड-मधुमेह के
मरीज बरतें एहतियात
मौसम में बदलाव के साथ तेजी से फैलता है आंखों का संक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मौसम में बदलाव के साथ ही आंखों में संक्रमण की समस्या हो जाती है। मानसूनी मौसम में कभी गर्मी होती है तो कभी बारिश। दोपहर में धूप और शाम को ठंडी हवाओं की लहर। नेत्र रोग विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में एहतियात बरतना जरूरी है। खासकर थायरायड और मधुमेह जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों में आंखों का संक्रमण सामान्य व्यक्ति की तुलना में तेजी से फैलता है।
एम्स के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित सक्सेना का कहना है कि इन दिनों दिल्ली का मौसम बीमारियों के अनुकूल है। अगर किसी को आंख में लाली, दर्द, खुजली या फिर पानी आने की समस्या है तो तत्काल डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अक्सर देखने को मिलता है कि लोग आंखें लाल होने पर दवा की दुकान से कुछ भी डोज लेकर खा लेते हैं, जबकि ऐसा करना गलत है। डॉक्टर से सलाह लिए बगैर किसी भी तरह की दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
आई-7 निदेशक डॉ. संजय चौधरी के मुताबिक, घर लौटते ही ठंडे पानी से आंखों को धोने, संक्रमण वाले मरीज से दूरी, अपनी अंगुलियों से सीधे आंख को स्पर्श न करके और सार्वजनिक यातायात के इस्तेमाल के दौरान सतर्कता बरतने से बीमारी से बच सकते हैं। डॉ. सारिका जिंदल का कहना है कि थायरायड, मधुमेह, आर्थराइटिस जैसी समस्या से ग्रस्त रोगियों में आंखों का संक्रमण ज्यादा तेजी से होता है। प्रदूषण से बचाव और साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखने वाले लोगों में बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं।