{"_id":"5b4cb63d4f1c1bc6508b5088","slug":"15317540418-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के लिए लोकसुनवाई का किसानों ने किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के लिए लोकसुनवाई का किसानों ने किया बहिष्कार
Updated Mon, 16 Jul 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-----------
जेवर एयरपोर्ट
हेड : जमीन के लिए लोक सुनवाई का बहिष्कार
सबहेड : रामनेर में सुनवाई में नहीं पहुंचे किसान, दोगुने मुआवजे पर राजी नहीं
प्वाइंटर : आज बनवारीवास में होने वाली लोक सुनवाई का भी बहिष्कार संभव
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। जेवर में प्रस्तावित नोएडा ग्रीन फील्ड अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए जमीन खरीदने पर सहमति के लिए सोमवार को रामनेर गांव में लोक सुनवाई का किसानों ने बहिष्कार किया। मुआवजा और विस्थापन नीति को लेकर प्रशासन से मतभेद को लेकर किसानों ने आगे भी सभी गांव में सहमति को लेकर होने वाल बैठकों के बहिष्कार का फैसला किया है। मंगलवार को बनवारीवास में सुनवाई प्रस्तावित है। यहां भी सुनवाई का बहिष्कार करने की बात कही जा रही है।
एयरपोर्ट के प्रथम चरण में आठ गांवों की जमीन अधिग्रहीत की जानी है। सोमवार को रामनेर गांव में स्थित प्राथमिक स्कूल में भू-स्वामियों से सहमति के लिए लोक सुनवाई थी। यीडा के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, एडीएम राकेश चंद्र शर्मा, एसडीएम जेवर प्रसून द्विवेदी, तहसीलदार जेवर अभय कुमार सिंह व जीत सिंह पूरी टीम के साथ प्राथमिक स्कूल में किसानों का इंतजार करते रहे। लेकिन सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक एक भी किसान बैठक में सहमति देने के लिए नहीं पहुंचा। किसानों का आरोप है कि मुआवजा कम करने के लिए 18 मई 2018 को अधिसूचना जारी कर शहरी क्षेत्र घोषित कर दिया गया। इसलिए जब तक सरकार किसानों को सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा व विस्थापन नीति को सही ढंग से लागू नहीं करती, तब तक किसान सहमति नहीं देंगे। मंगलवार को बनवारीवास गांव के लिए भी किसानों ने बहिष्कार करने की बात कही है।
कोट
तय शेड्यूल के हिसाब से टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कोई किसान नहीं पहुंचा। इससे सहमति तो नहीं मिली, लेकिन असहमति भी नहीं माना जाएगा। आगे भी तय शेड्यूल के मुताबिक टीम किसानों से सहमति लेने मौके पर जाएगी। यह जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन
- राकेश चंद्र शर्मा, एडीएम एलए, गौतमबुद्ध नगर