{"_id":"5b4cb18e4f1c1b4e748b528d","slug":"15317528431-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी व सदर तहसील के लेखपालों को भी नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी व सदर तहसील के लेखपालों को भी नोटिस जारी
Updated Mon, 16 Jul 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब दादरी व सदर तहसील के लेखपालों को नोटिस
-जेवर तहसील के 16 लेखपाल हो चुके निलंबित, धरना अब भी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में दादरी, जेवर और सदर तहसीलों में तैनात लेखपालों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। वहीं, जेवर के 16 लेखपालों को निलंबित करने के बाद अब जिला प्रशासन ने दादरी और सदर तहसील के लेखपालों को नोटिस जारी की है।
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सतीश भाटी ने बताया कि राजस्व विभाग में लेखपाल मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेश के सभी जिलों में लेखपाल हड़ताल कर धरने पर बैठे हैं। कामकाज बंद कर रखा है। लेखपाल वेतन की विसंगतियों को दूर करने, पद नाम को बदलने, लेखपालों की रिपोर्ट ऑनलाइन लगाने, लैपटॉप और मोबाइल उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। धरने के चलते जिला प्रशासन ने जेवर तहसील के 16 लेखपालों को निलंबित कर दिया है। दादरी और सदर तहसील के लेखपालों को नोटिस जारी की गई है। इसके बाद भी लेखपाल मांगों को पूरा कराने की जिद पर अड़े हुए हैं। इस मौके पर लेखपाल संघ के खंड मंत्री मेरठ मंडल अतर सिंह यादव, जिला मंत्री ब्रजमोहन शर्मा, धनेश शर्मा, मनवीर भाटी, विजयपाल सिंह, अशोक भाटी, डीके शर्मा, कालीचरण, अमित आदि मौजूद रहे।