फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नौकरी व आर्थिक मदद के आश्वासन पर छह घंटे बाद खत्म हुआ धरना-प्रदर्शन

नौकरी व आर्थिक मदद के आश्वासन पर छह घंटे बाद खत्म हुआ धरना-प्रदर्शन

Mon, 16 Jul 2018 08:24 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
नौकरी व आर्थिक मदद के आश्वासन पर छह घंटे बाद खत्म हुआ धरना-प्रदर्शन
ऑपरेटर और जेई के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

फाल्ट ठीक करते करंट लगने से लाइनमैन की मौत का मामला

सोमवार को परिजनों ने घूममानिकपुर बिजलीघर पर दिया धरना
नौकरी और आर्थिक मदद के आश्वासन पर माने प्रदर्शनकारी

अमर उजाला ब्यूरो
जारचा। फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से लाइनमैन बबलू सागर की मौत पर परिजनों ने मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों के साथ घूममानिकपुर बिजलीघर पर धरना दिया। इस दौरान सभी संविदा कर्मी भी स्टेशनों की बिजली काटकर धरने पर बैठ गए। इससे आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रही। लोगों ने बिजलीघर के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ऑपरेटर गौरव पाल और जेई संतोष कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शाम को दोनों पक्षों में सहमति बन गई है।
जारचा निवासी बबलू घूममानिकपुर बिजलीघर पर संविदा पर लाइनमैन था। एक शिकायत पर रविवार को वह गुलावठी खुर्द गांव में 11000 वोल्ट की बिजली का फाल्ट ठीक करने गया था। मरम्मत के दौरान ही आपूर्ति शुरू कर दी गई। जिसकी चपेट में आने पर वह झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने गाजियाबाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान बबलू की मौत हो गई।
विज्ञापन

बिजलीघर पर धरने की सूचना पर पहुंचे दादरी तहसीलदार पीके मौर्य ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी 20 लाख नकद परिवार के एक सदस्य को नौकरी और पेंशन की मांग पर अड़े रहे। दोपहर बाद बिजली विभाग के अधिकारी और दादरी विधायक तेजपाल नागर भी पहुंचे। मौर्य ने बताया कि मृतक की पत्नी को 7,000 रुपये पेंशन, 65,000 तत्काल राहत राशि और 5 लाख रुपये विभाग की बीमा राशि दो माह में दिलाया जाएगा। वहीं नागर ने मुख्यमंत्री राहत कोष से नियमानुसार राशि दिलाने, विधवा पेंशन और परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed