{"_id":"5b4a3aa14f1c1b27618b489d","slug":"15315913272-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग समूह ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग समूह ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार मेमोरियल के लिए पेड़ काटने के बजाए उन्हें दें शहीदों का नाम
- दिव्यांग समूह ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में सात कालोनियों के पुनर्विकास के दौरान पेड़ों की कटाई के प्रस्ताव का विरोध कर रहे चिपको आंदोलन ने अब अपना दायरा बढ़ा दिया है। सफदरजंग एंक्लेव के दिव्यांगों के एक समूह ने इंडिया गेट पर बन रहे वार मेमोरियल में पेड़ों की कटाई का भी विरोध किया है। समूह ने केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर कहा है कि जवानों को वार मेमोरियल की नहीं, आक्सीजन की जरूरत है। इसलिए पेड़ों को न काटा जाए।
कैंपेन फॉर डिफरेंटली एबल्ड ट्रस्ट के संस्थापक जीवेश गुप्ता ने रक्षा मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि पेड़ों को काटे जाने के बजाए उनका नामकरण शहीद जवानों के नाम पर होना चाहिए।
वहीं, दिल्ली के चिपको आंदोलन से जुड़े स्थानीय लोगों ने शनिवार को गुरुग्राम में अतुल कटारिया चौक पर प्रस्तावित 1300 पेड़ों के कटाई का भी विरोध किया। लोगों ने आरोप लगाया कि 25 हजार से अधिक पेड़ काटे जा चुके हैं। ऐसे में अब और नहीं। इसके अलावा दक्षिणी दिल्ली में स्थानीय लोग रात को पेट्रोलिंग टीम बनाकर लगातार पेड़ों की निगरानी कर रहे हैं।