{"_id":"5b48edd24f1c1b51748b477c","slug":"153150612812-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में पानी मांगने पर बच्चे की पिटाई, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में पानी मांगने पर बच्चे की पिटाई, मामला दर्ज
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में पानी मांगने
पर बच्चे की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजेंद्र नगर स्थित जीडी सालवान पब्लिक स्कूल में पानी मांगने पर सातवीं के बच्चे की पिटाई का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत पर राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बच्चे के परिजनों ने रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार को पीटी के पीरियड के बाद बच्चे को प्यास लगी। उसने एक अध्यापक से पानी मांगा अध्यापक ने डांटकर मना कर दिया और उसे डेस्क पर उल्टा लिटाकर सिर पर गुस्से से थप्पड़ मारे। इस कारण से बच्चे की तबीयत रातभर बिगड़ी रही। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन व प्रिंसिपल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों ने शिकायत में कहा कि पिटाई के कारण बच्चा काफी डरा-सहमा रहा। अगले दिन उसकी परीक्षा थी। माता-पिता स्कूल गए तो बच्चे से मिलने नहीं दिया गया। तब परिजनों ने पीसीआर को कॉल की। पुलिस के साथ ही परिजन अंदर जा सके। बच्चे की हालत को देखते हुए सलाम बालक ट्रस्ट चाइल्ड लाइन की काउंसलर ने काउंसलिंग भी की। बच्चे का मेडिकल भी करवाया गया है। इस मामले मेें स्कूल प्रबंधन से संपर्क नहीं हो पाया।